: संजय, रीतेश और प्राची की नई पारी : ईटीवी, उर्दू के रिपोर्टर सैय्यद फरहान सात महीने की छुट्टी के बाद फिर से काम संभाल लिया है. फरहान का एक मामले के चलते तबादला बनारस से कानपुर कर दिया गया था. तब फरहान ने कानपुर ज्वाइन करने के बाद लंबी छुट्टी ले ली. सात माह बाद अब राजेश रैना ने फरहान को उनकी मनचाही जगह इलाहाबाद भेज दिया है. इलाहाबाद के उर्द रिपोर्टर मुश्ताक को कानपुर भेज दिया गया है. इस तबादले से मुश्ताक परेशान हैं क्योंकि उनका परिवार इलाहाबाद में रहता है. चर्चा है कि राजेश रैना फिर से फरहान को वाराणसी भेज सकते हैं.
दैनिक जागरण, बरेली से संजय श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, बरेली से जुड़ गए हैं.
नवभारत टाइम्स, दिल्ली के रिपोर्टर रीतेश पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक भास्कर, भोपाल से जुड़ गए हैं.
हिंदुस्तान के एचआर डिपार्टमेंट में कार्यरत प्राची जैन ने कंपनी को बाय बोल दिया है. वे प्रज्ञा टीवी के एचआर डिपार्टमेंट से जुड़ गई हैं.





