टाइम्स आफ इंडिया से खबर है कि टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के नए सीईओ सत्यन गजवानी होंगे. सत्यम को ऋषि खियानी की जगह सीईओ बनाया गया है. ऋषि टाइम्स समूह से इस्तीफा देकर खुद का वेंचर लाने की योजना पर काम कर रहे हैं. ऋषि ने 2009 में टाइम्स समूह के इंटरनेट डिविजन को ज्वाइन किया था. इसके पहले वे वेब18 से जुडे हुए थे. वे इन दिनों नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सत्यन को तत्काल प्रभाव से इंटरनेट कंपनी का सीईओ बना दिया गया है. सत्यन टाइम्स समूह के मालिक समीर जैन के दामाद हैं.
मियामी में जन्मे सत्यन समीर जैन की पेंटर बेटी त्रिशाला जैन के पति हैं. दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान स्टेनफोर्ड में हुई थी. गजवानी का कहना है कि ऋषि का कंपनी से जाना तकलीफदेय है पर उनके भविष्य को लेकर उत्सुकता है. इंडियाटाइम्स ने उनकी लीडरशिप में अच्छा प्रोग्रेस किया. मैं उनके उनके बनाए गए नींव पर कंपनी को आगे ले जाने और उंचाइयों पर पहुंचाने के लिए उत्साहित हूं.





