Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अफगानिस्‍तान की राजकुमारी से प्‍यार करते हैं राहुल गांधी?

नई दिल्ली : क्या कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी अफगानिस्तान की राजकुमारी से प्यार करते हैं? 'द संडे गार्जियन' में छपी रिपोर्ट को सही मानें तो ऐसा ही है। रिपोर्ट में राहुल गांधी का नाम अफगानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह की पोती से जोड़ा गया है। लेकिन रिपोर्ट में अफगानी राजकुमारी का नाम नहीं दिया गया है। मशहूर पत्रकार एमजे अकबर के साप्ताहिक अखबार 'द संडे गार्जियन' ने यह दावा भी किया है कि अफगानी राजकुमारी ने धर्म परिवर्तन करते हुए ईसाई धर्म भी स्वीकार कर लिया है। अखबार का दावा है कि यह जोड़ा रविवार को सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा होम चैपल में भी साथ-साथ हिस्सा ले चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, '43 साल के राहुल गांधी और अफगानी राजकुमारी को दिल्ली के अमन होटल में साथ-साथ देखा जा सकता है। दोनों इस होटल में अक्सर आते हैं। राहुल गांधी होटल के फिटनेस सेंटर में काफी वक्त बिताते हैं।' अफगानी राजकुमारी के दादा जहीर शाह ने 1933 से लेकर चार दशकों तक अफगानिस्तान पर राज किया। 1973 में उनके ही चचेरे भाई मोहम्मद दाऊद खान ने उनका तख्तापलट कर दिया। इसके बाद जहीर शाह इटली चले गए और वहां निर्वासित जीवन जीने लगे। लेकिन 2002 में वे फिर अफगानिस्तान लौटे और उन्हें फादर ऑफ नेशन का खिताब दिया गया। 2007 में 93 साल की उम्र में जहीर शाह का निधन हुआ।

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद कई विदेशी अखबारों और वेबसाइटों ने द संडे गार्जियन के हवाले से इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है। इनमें 'जकार्ता पोस्ट' जैसी वेबसाइटें शामिल हैं। सोशल वेबसाइटों पर भी राहुल और राजकुमारी के कथित रिश्ते को लेकर हलचल है। ट्विटर पर कई लोग इस खबर को लेकर दंग हैं तो कई सवाल भी पूछ रहे हैं। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...