Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अपनी भूमिका का पुनर्निधारण करे मीडिया : धूमल

शिमला। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने विश्वसनीयता के संकट में चुनौतियों के दृष्टिगत मीडिया से अपनी भूमिका के पुन: निर्धारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री आज चम्बा के प्रेस कक्ष में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में न केवल मीडिया बल्कि समूचा समाज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना सच्चाई एवं तथ्यों पर आधारित रह कर ही लम्बे समय तक स्थाई बनी रह सकी है।

शिमला। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने विश्वसनीयता के संकट में चुनौतियों के दृष्टिगत मीडिया से अपनी भूमिका के पुन: निर्धारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री आज चम्बा के प्रेस कक्ष में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में न केवल मीडिया बल्कि समूचा समाज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना सच्चाई एवं तथ्यों पर आधारित रह कर ही लम्बे समय तक स्थाई बनी रह सकी है।

धूमल ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होने के कारण वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रेस को अपनी भूमिका का पुनर्निधारण करना चाहिए और समाज के अखण्ड विकास के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, जिसके लिए मीडिया को आगे आने की आवश्यकता है ताकि समाज के निचले स्तर तक लोगों को सेवाएं एवं सूचना उपलब्ध हो सके। आज भी लोग मीडिया से ही आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए विश्वसनीयता आवश्यक है, क्योंकि लोगों को मीडिया द्वारा दिए जाने वाले समाचार एवं विचारों पर पूर्ण विश्वास है।

धूमल ने कहा कि मीडिया को अपनी साख को बनाये रखने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्राचीन काल से ही मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा आज के आधुनिक युग में भी मीडिया की भूमिका प्रासंगिक एवं समाचीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कार्यरत पत्रकारों को हर संभव सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि वे सुचारू रूप से अपने कार्य का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकार कल्याण कोष का सृजन किया गया है तथा पत्रकारों को बीमा छत्र इत्यादि सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री बी.के. पराशर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा प्रेस रूम का दौरा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चम्बा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री शिव शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रेस क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

श‍िमला से विजयेन्दर शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...