पहले तो जुहू रेव पार्टी में जमकर नशे पर थिरके और जब पुलिस छापा पड़ा और जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई तो बिगडैड़ रईसजादे बौखला गए हैं. ऐसा ही एक मामला जुहू पुलिस थाने में देखने को मिला. मीडिया वालों के सवालों से नाराज एक बिगड़ैल नशेड़ी ने मीडिया के कैमरा पर हाथ मार दिया. मीडियाकर्मियों से बदतमीजी भी की.
रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रेग प्रकाश शिनॉय नामक युवक मंगलवार को जुहू पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने आया था. वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उससे कुछ सवाल पूछना चाहा तो वो बौखला गया. नाराजगी में उसने मीडिया के कैमरे पर हाथ मार दिया. मीडियाकर्मियों से भी बदतमीजी की. इतना ही नहीं बदतमीजी के बाद क्रेग शिनॉय ने अपना नाम भी बदल लिया तथा खुद को रोहन बताने लगा.





