दैनिक जागरण, इलाहाबाद से वरिष्ठ पत्रकार पवन सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा दैनिक जागरण के प्रबंधक को फैक्स से भेज दिया है. इस्तीफे की मूल कॉपी रजिस्टर्ड डाक से भेजी है. पवन का स्थानांतरण कुछ समय पहले ही बरेली से इलाहाबाद के लिए किया गया था. वे एक दशक से ज्यादा समय से बरेली में जागरण को अपनी सेवा दे रहे थे. वे बरेली में सिटी चीफ के रूप में कार्यरत थे.
तबादले के बाद से ही पवन मेडिकल पर चल रहे थे. पवन की गिनती जागरण, बरेली के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रकांत त्रिपाठी के खास लोगों में की जाती थी. माना जा रहा है कि देरसबेर पवन सीकेटी के किसी प्रोजेक्ट के साथ दिख सकते हैं. जागरण के पहले भी पवन कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पूछे जाने पर पवन ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की तथा इसे व्यक्तिगत कारणों से दिया गया इस्तीफा बताया.





