: अजय यादव नए प्रभारी बनाए गए : साधना न्यूज, रांची से खबर है कि निलय सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल में ब्यूरोचीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. निलय ने अपनी नई पारी रांची में ही आर्यन टीवी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी ब्यूरोचीफ बनाया गया है. निलय साधना की लांचिंग के समय से जुड़े़ हुए थे. वे इसके पहले सहारा तथा बीएजी को भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. निलय पिछले बारह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी गिनती झारखंड के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. निलय के आर्यन ज्वाइन करने की पुष्टि झारखंड स्टेट हेड सर्वेश सिंह ने भी की.
हिंदुस्तान, हरिद्वार से खबर है कि सुनील सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे प्रभारी के रूप में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सुनील की जगह अजय यादव को हरिद्वार में अखबार का नया इंचार्ज बनाया गया है. सुनील अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सुनील काफी समय से अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





