Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मुजफ्फरनगर में तीन टीवी पत्रकारों की कमरे में बंद करके पिटाई

मुजफ्फरनगर में प्रत्याशियों से उगाही करने गए तीन टीवी चैनलों के कैमरामैन को कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटे गए। हालांकि तीनों टीवी24 के कैमरामैन हैं, लेकिन ठुकाई के दौरान एक कैमरामैन अपने आपको ईटीवी का पत्रकार बता रहा था, जिसके पास से एक वैधता खत्म हो चुका ईटीवी का एक पहचान पत्र और कैमरा भी लोगों ने छीन लिया। हांलाकि बाद में 40 हजार रुपये देकर मामला निपटाया गया।

मुजफ्फरनगर में प्रत्याशियों से उगाही करने गए तीन टीवी चैनलों के कैमरामैन को कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटे गए। हालांकि तीनों टीवी24 के कैमरामैन हैं, लेकिन ठुकाई के दौरान एक कैमरामैन अपने आपको ईटीवी का पत्रकार बता रहा था, जिसके पास से एक वैधता खत्म हो चुका ईटीवी का एक पहचान पत्र और कैमरा भी लोगों ने छीन लिया। हांलाकि बाद में 40 हजार रुपये देकर मामला निपटाया गया।

दरअसल मुजफ्फरनगर के शाहपुर नगर पंचायत से सचिन जैन अध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरा है। मंगलवार की शाम मजफ्फरनगर मुख्यालय से टीवी24 के तीन कैमरामैन विजय कुमार, संजू कुमार व अमित कल्याणी शाहपुर जा पहुंचे। तीनों ने प्रत्याशी सचिन जैन की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जा रही शराब और नोटों की गड्डियों को शूट कर लिया। शूट करने के बाद तीनों कैमरामेन अपने समर्थकों से घिरे बैठे प्रत्याशी के पास पहुंचे और ब्लैकमेल करते हुए मोटी रकम की मांग करने लगे। जिस पर प्रत्याशी के समर्थक भड़क गए और तीनों कैमरामैनों को मौके पर ही दबोच लिया। तीनों की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मोबाइल, कैमरा और अन्य सामान छीन लिए।

पूछताछ के दौरान जहां विजय और अमित कल्याणी ने अपने को टीवी24 के पत्रकार बताए, वहीं संजू ने अपने आप को ईटीवी का पत्रकार बताया। इसने ईटीवी का कार्ड भी लोगों को दिखाया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तीनों को एक कमरे में बंद करके घंटों पीटा गया। इसी बीच मामले के बारे में शाहपुर थाना प्रभारी जेएस सिरोही को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और तीनों को बंधन मुक्त कराया। मामले को दबाने और कैमरे की एवज में प्रत्याशी की ओर से इन कैमरामैनों को 40 हजार रुपये दिए गए हैं।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...