जींद : आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के 'असर' कार्यक्रम के तहत कवरेज के लिए पहुंची एबीपी न्यूज चैनल की टीम वापस लौट गई। तकनीकी कारणों के चलते यह कार्यक्रम रद कर दिया गया। हालांकि इस कार्यक्रम के रद होने कई और कारण स्थानीय लोगों द्वारा बताए जा रहे थे. बीते रविवार को आमिर खान ने अपने शो सत्यमेव जयते में पेस्टीसाइड के खिलाफ कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। इसी के तहत निडाना गांव में हो रही जहर मुक्त खेती को लेकर यहां के किसानों से लाइव बातचीत करने के लिए चैनल की टीम ने कार्यक्रम बनाया था।
एबीपी न्यूज चैनल की टीम भी शुक्रवार सुबह जींद पहुंच चुकी थी, सारी तैयारियां भी शुरू कर दी गई। परन्तु अचानक टीम ने दोपहर में कार्यक्रम रद कर दिया। एबीपी न्यूज की टीम अपने ओबी वैन के साथ वापस लौट गई, जिससे किसानों को मायूसी हाथ लगी। कार्यक्रम रद होने का आधिकारिक कारण तकनीकी गड़बड़ी को बताया गया, परन्तु गांव वाले चर्चा करते रहे कि कुछ आर्थिक अड़चनों के चलते एबीपी न्यूज चैनल ने ये कार्यक्रम नहीं किया।





