देशलाइव से खबर है कि सौरव मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड थे. सौरव ने अपनी नई पारी टोटल टीवी के साथ शुरू की है. यहां भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. सौरव पिछले ग्यारह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इन्होंने करियर की शुरुआत ईटीवी से की थी. इसके बाद फोकस टीवी एवं साधना टीवी को भी प्रोड्यूसर के रूप में अपनी सेवाएं दीं. साधना से इस्तीफा देने के बाद ये चैनल वन से जुड़ गए थे. जहां इन्हें आउटपुट हेड बनाया गया. यहां से इस्तीफा देने के बाद ये देश लाइव से जुड़ गए थे. सौरव की गिनती अच्छे टीवी पत्रकारों में की जाती है.





