Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्‍कर, सागर से नरेंद्र सिंह अकेला का तबादला, विपुल गुप्‍ता नए आरई

दैनिक भास्कर प्रबंधन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सागर संस्करण के स्थानीय संपादक नरेंद्र सिंह अकेला का तबादला अंबाला के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर नेशनल न्यूज रूम टीम के विपुल गुप्ता को नया स्‍थानीय संपादक नियुक्त किया है। अकेला अंबाला की जिम्‍मेदारी संभालेंगे, जहां केवल 4 पेज का पुलआउट तैयार किया जाता है। जबकि सागर में सागर सिटी के अलावा छतरपुर-टीकमगढ, दमोह संस्करण स्वतंत्र रूप से छापे जाते हैं। 

दैनिक भास्कर प्रबंधन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सागर संस्करण के स्थानीय संपादक नरेंद्र सिंह अकेला का तबादला अंबाला के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर नेशनल न्यूज रूम टीम के विपुल गुप्ता को नया स्‍थानीय संपादक नियुक्त किया है। अकेला अंबाला की जिम्‍मेदारी संभालेंगे, जहां केवल 4 पेज का पुलआउट तैयार किया जाता है। जबकि सागर में सागर सिटी के अलावा छतरपुर-टीकमगढ, दमोह संस्करण स्वतंत्र रूप से छापे जाते हैं। 

प्रबंधन के द्वारा अकेला को इस तरह अंबाला भेजे जाने के निर्णय को पत्रकार जगत में उनके डिमोशन के रूप में देखा जा रहा है। बताया जाता है कि अकेला की कार्यशैली पर प्रबंधन पिछले एक साल से कड़ी नजर रखे हुए था। इसका कारण उनका सागर संपादक रहते हुए कई विवादों में घिरना था। उनके कार्यकाल में दैनिक भास्कर, सागर के करीब एक दर्जन वरिष्ठ और योग्य, अनुभवी सहयोगियों को जाना पड़ा। इसमें सिटी डेस्क इंचार्ज संजय करीर, बीना प्रभारी ओपी ताम्रंकार, सागर के क्राइम रिपोर्टर बसंत सेन, दमोह प्रभारी ओपी सोनी, छतरपुर ब्यूरो आशीष खरे, सब एडीटर सागर संजय पांडे, सिटी इंचार्ज, सागर अजय खरे, सीनियर रिपोर्टर सतीश लिखारिया का नाम शामिल है। जबकि दैनिक भास्कर सागर संस्करण को एक ब्यूरो से संस्करण के मुकाम तक पहुंचाने वाले सबसे सीनियर और रीजनल इंचार्ज प्रहलाद नायक को सागर छोड़कर रतलाम जाना पड़ा था।

नरेंद्र सिंह अकेला तब सुर्खियों में आए थे जब बुंदेलखंड में अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया था, वे करीब 20 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। सागर में नरेंद्र सिंह अकेला इस बड़ी घटना के अलावा कई अन्य अप्रिय प्रसंगों के कारण चर्चाओं में रहे। स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंच पर न चढ़ने देने, विश्वविद्यालय में आईजी के साथ एक टाक शो में उनके उद्बोधन के बाद अनिल पुरोहित द्वारा उनकी जमकर खबर लेने जैसी घटनाओं ने भास्कर की छवि को बुरी तरह धूमिल किया था। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सागर में अपने राष्‍ट्रीय अधिवेशन में स्थानीय भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन और कांग्रेस विधायक गोविंदसिंह राजपूत की उपस्थिति में मंच से दैनिक भास्कर सागर के संपादक नरेंद्र सिंह अकेला के विरू़द्ध निंदा प्रस्ताव पारित करना। इन सबके चलते अकेला का सागर से जाना तय माना जा रहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...