कलश टीवी से खबर है कि सात लोगों ने प्रबंधन को इस्तीफा सौंप दिया है. वे चैनल के अंदर की स्थितियों से खुश नहीं थे. ज्यादातर टेक्निकल टीम के सदस्यों ने इस्तीफा दिया है. इसमें ग्राफिक्स हेड सुखजेन्दर सुखी, वीडियो एडिटर हेड मोहित, एडिटर प्रमोद, तरुण, अरुण एवं सुमित शामिल हैं. इनके साथ मार्केटिंग हेड प्रीति ने भी इस्तीफा दे दिया है. इन लोगों ने अपनी नई पारी कहां से शुरू की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





