Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकारों की आवाज दबाने में लगी यूपी पुलिस, जगेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

सपा सरकार में पत्रकारों पर पुलिसिया उत्पीड़न की जो कहानी शुरू हुई वह सपा की सरकार में और बढ़ गई है। आये दिन किसी ना किसी पत्रकार को मारने पीटने और झूठे मुकदमे में फंसाने का काम पुलिस कर रही है। नोएडा पुलिस के इस वार के शिकार यशवंत सिंह तो हुए ही हैं, शाहजहांपुर में भी पुलिस ने पत्रकार जगेन्‍द्र सिंह को अपना निशाना बनाया है। पुलिसिया उत्पीड़न के दूसरे शिकार जगेंद्र सिंह की गलती बस इतनी है कि उन्‍होंने भ्रष्‍टाचारियों की पोल खोलने की कोशिश की।

सपा सरकार में पत्रकारों पर पुलिसिया उत्पीड़न की जो कहानी शुरू हुई वह सपा की सरकार में और बढ़ गई है। आये दिन किसी ना किसी पत्रकार को मारने पीटने और झूठे मुकदमे में फंसाने का काम पुलिस कर रही है। नोएडा पुलिस के इस वार के शिकार यशवंत सिंह तो हुए ही हैं, शाहजहांपुर में भी पुलिस ने पत्रकार जगेन्‍द्र सिंह को अपना निशाना बनाया है। पुलिसिया उत्पीड़न के दूसरे शिकार जगेंद्र सिंह की गलती बस इतनी है कि उन्‍होंने भ्रष्‍टाचारियों की पोल खोलने की कोशिश की।

जगेंद्र सिंह शाहाजहांपुर में पिछले 15 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और निर्भीक और निष्‍पक्ष पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अभी हाल में जगेंद्र सिंह ने शाहजहांपुर में पत्रकारिता जगत के मठाधीशों के खिलाफ मोर्चा खोला और कई अहम खुलासे किये। शाहजहांपुर पत्रकारिता जगत के इन मठाधीशों को जगेंद्र सिंह के खुलासों से अपनी सत्ता जाती दिखी तो एक सोची समझी साजिश के तहत पुलिस से साठगांठ कर एक दलाल टाईप पत्रकार को इन मठाधीशों ने जगेंद्र सिंह से भिड़ा दिया और थाना सदर बाजार में एक फर्जी मुकदमा जगेंद्र सिंह के नाम दर्ज करा दिया।

पहले मामले की तरह पुलिस ने यहां भी तेजी से कार्रवाई करते हुए जगेंद्र सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई की तेजी से सभी भौचक्‍क रह गए। यूपी पुलिस जहां मारपीट की घटनाओं में लहूलुहान होकर आए पीडि़तों की रिपोर्ट नहीं लिखती वहीं पुलिस ने जगेंद्र के मामले में तुरंत कार्रवाई की। शाहजहांपुर में अभी एक जुलाई को नगर निकाय के चुनाव में एक अपराधी ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्‍यवहार किया और बूथ पर पथराव और गोलीबारी की, पर पुलिस ने सत्‍ता के दबाव में इस अपराधी को मात्र 151 में चालान करके छोड़ दिया। सरकार और यूपी पुलिस जहां एक तरफ अपराधियों को पूरा संरक्षण दे रही है वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है।

शाहजहांपुर से सौरभ दीक्षित की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...