हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर अभिषेक यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी अमर उजाला, लखनऊ के साथ कर रहे हैं. उन्हें यहां भी सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. अभिषेक एक साल पहले दैनिक भास्कर, अजमेर से इस्तीफा देकर आशीष व्यास के साथ हिंदुस्तान, बरेली आए थे. अभिषेक के इस्तीफे को आशीष व्यास के तबादले के कयास से जोड़कर देखा जा रहा है.
दूसरी तरफ खबर है कि आशीष व्यास के साथ आए सीनियर रिपोर्टर सादिक अली भी लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं. कयास लगाया जा रहा है कि सादिक भी देर सबेर संस्थान से इस्तीफा दे सकते हैं. सादिक के भास्कर ज्वाइन करने की चर्चा हो रही है.





