अमर उजाला, बरेली के संपादक प्रभात सिंह के खिलाफ लंबे समय से कायम दबे-छिपे आक्रोश ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है. खबर है कि अमर उजाला के शिशु अखबार कांपैक्ट के न्यूज एडिटर आलोक समेत पांच पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों के नाम हैं- आलोक तिवारी, निधि गुप्ता, अशोक आर्या, अविनाश चौबे और आशीष सक्सेना.
बताया जा रहा है कि सेलरी इनक्रीमेंट समेत कई मुद्दों पर इन पत्रकारों का प्रभात से गंभीर मतभेद था. प्रभात के बारे में बताया जाता है कि उन पर निदेशक राजुल माहेश्वरी का सीधा हाथ है, इसलिए यूनिट में उनकी तूती बोलती है. पांचों पत्रकारों के इस्तीफे एचआर डिपार्टमेंट, नोएडा पहुंच गए हैं. देखना है कि राजुल माहेश्वरी हस्तक्षेप करके पत्रकारों की पीड़ा को सुनते हैं या प्रभात के इशारे पर ही चलते हैं.
अगर इस प्रकरण के बारे में कुछ नई बात या कोई अन्य तथ्य बताना शेयर करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का इस्तेमाल करें या फिर [email protected] का सहारा लें.





