हरियाणा सरकार ने कहा कि वह अभी अपना टेलीविजन चैनल शुरु नहीं करेगी. इन दिनों हरियाणा अपनी सांस्कृतिक और विकास संबंधी गतिविधियों को दूरदर्शन और अन्य निजी चैनलों के जरिये प्रसारित कर रहा है. राज्य के जन संपर्क एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शिव चरण लाल शर्मा ने कहा कि सरकार अभी भी इन माध्यमों के जरिये ऐसा करती रहेगी.
जन संपर्क एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की वेबसाइट हरियाणासंवाद डॉट जीओवी डॉट इन के उद्घाटन पर शर्मा ने कहा कि वेबसाइट न सिर्फ सरकार के लिये बल्कि जनता के लिये लाभकारी सिद्ध होगी. इस वेबसाइट पर संवाद के 2008 से प्रकाशित पत्रिकाओं का ‘ऑनलाइन संस्करण’ उपलब्ध रहेगा. (समय)





