दैनिक जागरण, लुधियाना से खबर है कि विनोद शौरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर थे. विनोद ने अपनी नई पारी सितम्बर में लांच होने जा रहे अखबार पंजाब की शक्ति के साथ की है. उन्हें चीफ क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है. वे लम्बे समय से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वहीं दैनिक सवेरा से खबर है कि पटियाला के ब्यूरोचीफ नरेश बातिश ने भी इस्तीफा देकर पंजाब की शक्ति का दामन थामा है. नरेश को अखबार में चीफ रिपोर्टर बनाया गया है.
दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि रिपोर्टर आरती सेठ ने इस्तीफा दे दिया है. वे भी अपनी नई पारी पंजाब की शक्ति से शुरू करने जा रही हैं. उन्हें यहां पर विशेष संवाददाता बनाया गया है.
टाइम मीडिया प्रोडक्शन, देहरादून से खबर है कि विक्रम श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी नेटवर्क10 के साथ शुरू की है. उन्हें इनपुट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विक्रम कई और संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






