Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जालौन में मीडियाकर्मियों पर हमला

जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित जनपद न्यायलय में एक महिला शिक्षिका के साथ बलात्कार के आरोपी गुटखा व्यापारी के आत्मसमर्पण किये जाने के बाद कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर व्यापारी समर्थकों ने हमला बोल दिया, जिसमें कुछ पत्रकारों के कैमरे टूट गये और कुछ के मोबाइल फोन भी टूट गये। जिससे गुस्साए पत्रकारों ने उरई कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है।

जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित जनपद न्यायलय में एक महिला शिक्षिका के साथ बलात्कार के आरोपी गुटखा व्यापारी के आत्मसमर्पण किये जाने के बाद कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर व्यापारी समर्थकों ने हमला बोल दिया, जिसमें कुछ पत्रकारों के कैमरे टूट गये और कुछ के मोबाइल फोन भी टूट गये। जिससे गुस्साए पत्रकारों ने उरई कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है।

आपको बता दें कि विगत 21 जून को उरई के रहने वाले गुटखा व्यापारी संजय गुप्ता ने अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका को बाथरूम में लेकर जाकर बलात्कार किया था, जिसका पीड़ित महिला के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जालौन के एस.पी. ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एस.ओ.जी. को भी लगाया था लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। आज उरई स्थित जनपद न्यायलय में आरोपी व्यापारी संजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जब मीडिया कर्मी इसका कवरेज करने पहुंचे तो व्यापारी समर्थकों ने मीडिया कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें कुछ पत्रकरों के कैमरे टूट गये और कुछ के मोबाइल फोन टूट गये। सबसे बड़ी है कि ये सब कुछ स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हुआ और पुलिस देखती रही। गुस्साए मीडिया कर्मियों ने उरई कोतवाली में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। और आरोपियों पर सख्त करवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...