इंडिया न्यूज से खबर है कि चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नरेंद्र त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे एक साल पहले इंडिया न्यूज से जुड़े थे. बताया जा रहा है कि वे अब खुद का वेंचर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के साथ 1989 में ट्रेनी के रूप में की थी. सात सालों की सेवा के बाद वे स्टार न्यूज और स्टार इंडिया के साथ जुड़े. नरेंद्र रेड एफएम में मार्केटिंग और सेल्स के हेड के तौर पर भी कार्य किया. एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी गुड टाइम्स की लॉन्चिंग टीम के सदस्य भी रहे. जागरण के चैनल7 शुरू किए जाने तथा उसके नेटवर्क18 में विलय के बाद नरेंद्र रेडियो मंत्रा के साथ सीओओ के रूप में जुड़ गए. रेडिया मंत्रा से इस्तीफा देकर वे मिड डे से प्रिंटर-पब्लिशर तथा मार्केटिंग-सेल्स हेड के रूप में जुड़ गए. वहां से इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज आए थे.






