शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा जूम चैनल को रिलॉन्च करने की तैयारी में लगे हैं। इसकी रिलॉन्चिंग अमेरिकन बॉक्सिंग रियलिटी शो 'कंटेंडर' पर बेस्ट शो से होगा। यह एक बॉक्सिंग शो है जिसमें रिंग में बॉक्सर लड़ेंगे और हर हफ्ते एक बॉक्सर बाहर होगा।
इस शो में दो टीमें होंगी जो यह तय करेंगी कि हर हफ्ते कौन-कौन बॉक्सर्स आपस में भिड़ेंगे। हारने वाले को शो से बाहर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस चैनल के अगले महीने लॉन्च होने की संभावना है। अन्य रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच मार-पीट अमूमन हो जाती हैं। अब इस शो में तो रियल बॉक्सर्स एक साथ रहेंगे। देखना है कि ये लोग एक-दूसरे का क्या हाल करते हैं। साभार : भास्कर





