Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हामिद अंसारी और मार्कंडेय काटजू दोनों ने मीडिया पर अंकुश लगाने की पैरवी की

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के बहाने मीडिया पर अंकुश लगाने के मसले पर बुधवार को एक बार फिर बहस गरमा गई। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रेस काउंसिल के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू ने मीडिया के लिए नियामक प्राधिकरण (रेगुलेटरी अथॉरिटी) बनाने की पैरवी की है, वहीं सरकार ने कहा है कि सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि मीडिया खुद ही अपना नियमन करे।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के बहाने मीडिया पर अंकुश लगाने के मसले पर बुधवार को एक बार फिर बहस गरमा गई। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रेस काउंसिल के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू ने मीडिया के लिए नियामक प्राधिकरण (रेगुलेटरी अथॉरिटी) बनाने की पैरवी की है, वहीं सरकार ने कहा है कि सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि मीडिया खुद ही अपना नियमन करे।

कल प्रेस दिवस समारोह के मौके पर अंसारी, काटजू और सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने अपने भाषणों में मीडिया के नियमन के मसले पर राय जाहिर की। उप राष्ट्रपति ने कहा कि किसी सरकारी नियामक की गैर मौजूदगी में मीडिया संस्थानों की ओर से आत्म नियंत्रण पर जोर देने की जरूरत बढ़ गई है। जनहित के बजाए निहित स्वार्थों और निजी हितों के हावी हो जाने की वजह से वैयक्तिक तौर पर आत्म नियंत्रण की कोशिश नाकाम हो चुकी है।

मीडिया नियामक को लेकर आपत्तियों का जिक्र करते हुए अंसारी ने सवाल उठाया कि अगर मीडिया द्वारा कॉरपोरेट्स और समूहों की कॉमर्शियल छवि को नियंत्रित करने से बचने के लिए अभिव्यक्ति के अधिकार जैसे संवैधानिक ढाल का इस्तेमाल किया गया तो क्या होगा। इसमें जनहित कहां खत्म हो रहा है और निजी हित कहां शुरू हो रहा है? काटजू ने ब्रॉडकास्ट मीडिया के स्व नियामक तंत्र बनाने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे इसकी पसंद के आधार पर किसी रेगुलेटरी अथॉरिटी के अधीन लाने पर जोर दिया।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...