Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

महिला डाक्‍टर के कक्ष में घुसकर वीडियो बनाने वाले पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर : हकीकत नगर में महिला डाक्टर के कक्ष में घुसकर वीडियो क्लीपिंग बनाते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह युवक अपने को पत्रकार बता स्टिंग आपरेशन के जरिये डाक्टर को ब्लैक मेल करने की तैयारी कर रहा था। डाक्टर को मोबाइल पर वीडियो बनाने का शक हुआ, जिस पर आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डाक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

सहारनपुर : हकीकत नगर में महिला डाक्टर के कक्ष में घुसकर वीडियो क्लीपिंग बनाते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह युवक अपने को पत्रकार बता स्टिंग आपरेशन के जरिये डाक्टर को ब्लैक मेल करने की तैयारी कर रहा था। डाक्टर को मोबाइल पर वीडियो बनाने का शक हुआ, जिस पर आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डाक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

सदर बाजार कोतवाली के हकीकत नगर में सहगल नर्सिंग होम है। यहां पर डाक्टर अंजू सहगल और उनके पति आईएमए के सचिव डाक्टर अजय सहगल प्रैक्टिस करते हैं। गुरुवार की दोपहर दो बजे एक युवक डा. अंजू सहगल के केबिन में प्रवेश कर गया। उसने अंदर पहुंचकर खुद को एक चैनल का पत्रकार बताया। डाक्टर अजय सहगल के मुताबिक, जैसे ही डाक्टर पर्दे के अंदर महिला मरीज को देख रही थीं। तभी खुद को पत्रकार बताने वाले युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बनानी शुरू कर दी। डाक्टर को शक हुआ तो उन्होंने तत्काल ही कंपाउंडर को बुलाकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। विवाद इतना बढ़ा कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसआई अजय पाल गौतम ने बताया कि खुद को पत्रकार बताने वाले युवक ने अपना नाम सुरेंद्र बताया है, जो गागलहेड़ी के खटोली गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल और आधा दर्जन आईकार्ड बरामद किए हैं। यह महिला डाक्टर की वीडियो बनाकर स्टिंग ऑपरेशन से ब्लैक मेल करने आया था। एसओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आईएमए के अध्‍यक्ष डा. कलीम अहमद ने कहा है कि फर्जी पत्रकारों को डाक्टर अपने केबिन में प्रवेश न दें। पुलिस भी कड़ी कार्रवाई करे। डाक्टर अजय सहगल की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके लिए सभी डाक्टरों को सतर्क कर दिया जाएगा। साभार : जागरण

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...