भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को जमानत मिल गई है. उन्हें साक्षी जोशी कापड़ी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कोर्ट ने जमानत दी है. इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी तथा उनकी पत्नी व आईबीएन7 की एंकर साक्षी जोशी कापड़ी ने यशवंत के खिलाफ क्रमश: नोएडा के फेज टू तथा सेक्टर 49 थाने में अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया था. तीस जून की दोपहर दर्ज कराए गए मामले में नोएडा पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए दो घंटे के भीतर ही यशवंत को गिरफ्तार कर लिया था.
साक्षी द्वारा दिए गए शिकायत पर सेक्टर 49 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 तथा 7सीएलए के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में परेशान करने की नीयत से पुलिस ने इसमें दो और धाराएं आईपीसी के तहत 509 तथा 72 आईटी एक्ट जोड़ दिया था. पुलिस ने अपनी तरफ से मामले को और ज्यादा लटकाने की कोशिश की परन्तु माननीय जज अनिल कुमार यादव ने मामले की सुनवाई करते हुए जमानत याचिका खारिज करने की मांग को अस्वीकार कर दिया. यशवंत की तरफ से बहस वरिष्ठ अधिवक्ता शिखर ठकराल ने की.
अब विनोद कापड़ी वाले मामले में सुनवाई बीस जुलाई को होगी. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 341, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है. हालां कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन पत्रकारों के पक्ष में यशवंत करपोरेट घरानों से उलझते और लड़ते रहे, वही पत्रकार साथी यशवंत के इस गाढे़ समय से बचते नजर आए. ऐसे जैसे कुछ हुआ ही न हो. तो कुछ लोग इस समय भी यशवंत को निपटाने में अपनी सारी ऊर्जा खर्च करते रहे.
इसे भी पढ़ें…





