Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सरकारें पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : मून

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सभी देशों की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सच्चे लोकतंत्र व सतत विकास के लिए स्वतंत्र मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने यहां बताया कि मास्को में गुरुवार को शुरू हुए दूसरे विश्व मीडिया शिखर सम्मेलन में दिए एक वीडियो संदेश के दौरान बान ने यह बात कही।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सभी देशों की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सच्चे लोकतंत्र व सतत विकास के लिए स्वतंत्र मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने यहां बताया कि मास्को में गुरुवार को शुरू हुए दूसरे विश्व मीडिया शिखर सम्मेलन में दिए एक वीडियो संदेश के दौरान बान ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पत्रकार न केवल संघर्षपूर्ण स्थलों पर असुरक्षित होते हैं, बल्कि जब वे सरकारों, पुलिस और व्यापार क्षेत्र या मादक पदार्थों या हथियारों के माफियाओं की खबरें देते हुए भी खतरे में रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावनी स्थिति है। उन्होंने सभी देशों की सरकारों से कहा कि वे पत्रकारों को सुरक्षा देने, उन्हें दंड से छुटकारा दिलाने व न्याय हासिल करने में मदद के लिए हर सम्भव उपाय करें।

उन्होंने कहा कि यह पत्रकारों की सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र की कार्य योजना का लक्ष्य है। सुरक्षा परिषद प्रस्ताव, 1738 भी कार्रवाई की बात करता है। बान ने कहा कि बीते करीब 10 सालों में 500 से ज्यादा पत्रकारों ने अपना जीवन खो दिया है। इस साल ही कुल 66 पत्रकार मारे गए जबकि अनगिनत को हिरासत में लिया गया। उन्हें डरा-धमकाकर या सेंसरशिप के जरिए खामोश करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आधारभूत मानवाधिकार है और यह संयुक्त राष्ट्र का मुख्य मिशन है। पहला विश्व मीडिया शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2009 में आयोजित हुआ था। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...