सहारा समय से बड़ी खबर है कि रजनीकांत सिंह को फिर से नेशनल चैनल का हेड बना दिया गया है. उनकी शानदार वापसी हुई है. फिलहाल वे मुंबई चैनल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उपेंद्र राय के विश्वसनीय सहयोगी माने जाने वाले रजनीकांत इसके पहले भी नेशनल चैनल के हेड हुआ करते थे, लेकिन स्वतंत्र मिश्रा के कार्यकाल में उन्हें साइडलाइन करके मनोज मनु को नेशनल चैनल का हेड बना दिया गया था.
उपेंद्र राय की वापसी के बाद से ही कयाय लगाया जा रहा था कि रजनीकांत सिंह की सम्माजनक वापसी होगी. पहले रजनीकांत सिंह को मुंबई चैनल का हेड बनाया गया. अब खबर है कि तीन जुलाई को उन्हें नेशनल चैनल का हेड बना दिया गया है. रजनीकांत सिंह सहारा के तेजतर्रार पत्रकारों में गिने जाते हैं. रजनीकांत के नेतृत्व में नेशनल चैनल ने अपनी अलग पहचान बनाई थी.





