उरई (जालौन)। न्यायालय परिसर में पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बलबा करने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। साथ ही गिरफ्तारी का प्रयास कर दिया। ज्ञात हो कि बुधवार को दोपहर के समय बलात्कार के मामले में निरुद्ध गुटखा व्यवसायी संजय गुप्ता ने सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष आत्म समर्पण किया था, उसी का कवरेज करने मुख्यालय के पत्रकार गये हुये थे।
जब उस आरोपी की फोटो पत्रकार निकाल रहे थे, उसी दौरान बलात्कार के आरोपी संजय गुप्ता के मैनेजर लालजी तथा अन्य साथियों ने हमला कर दिया था, जिससे पत्रकारों को कैमरे व मोबाइल टूट गये थे। जिस पर पत्रकार शिव कुमार जादौन ने उपजा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसको गंभीरता से लेने के बाद बलात्कार के आरोपी संजय गुप्ता को मैनेजर लालजी और पांच अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा धारा 147, 323, 407 आईपीसी में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।





