अहमदाबाद : गुजरात के सादिक जमाल एनकाउंटर केस में गिरफ्तार पत्रकार केतन तिरोड़कर को सीबीआई की रिमांड में भेज दिया गया है. कल हुई गिरफ्तारी के बाद आज तिरोड़कर को कोर्ट में पेश किया गया. कल सीबीआई ने पत्रकार केतन तिरोड़कर को मुंबई से गिरफ्तार किया था. केतन को अहमदाबाद में 2003 में हुए सादिक जमाल एनकाउंटर के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
केतन को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 12 जुलाई तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया. अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सादिक जमाल को मुठभेड़ में मार दिया था. सादिक की मौत के बाद उसके परिवारवालों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए गुजरात हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की थी. जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा. साभार : एबीपी






