पटना : सौभाग्य मिथिला टीवी चैनल ने अपने स्थापना के तीन साल पूरे कर लिये। इस चैनल को मैथिली का पहला चैनल होने का गौरव प्राप्त है। भारत समेत पड़ोसी देश नेपाल में भी इस चैनल की व्यापक पहुंच है। अपने तीन साल सफर में चैनल ने न केवल मैथिली मनोरंजन की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया बल्कि अलग- अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मिथिला की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जगाया।
इसके कुछ प्रमुख कार्यक्रम समाचारक सुर्खी नहि बात मुदा खास अछि, घसल अठन्नी, कोसीक दर्द, जंगला- मंगला, दीयर- भाउज आदि गैर मैथिली भाषियों के बीच खासा लोकप्रिय है। तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चैनल के प्रबंध निदेशक प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि मिथिला की मिट्टी की खुशबू को विश्वभर में फैलाना चैनल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैथिली किसी समुदाय या जाति विशेष की नहीं है बल्कि समस्त मिथिला की भाषा है। साभार : जागरण





