Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सेंसरशिप का इरादा नहीं : खुर्शीद

केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सेंसरशिप लगाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से ही उचित प्रावधान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आपत्तिजनक सामग्रियों से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए विभिन्न पक्षों के साथ विचार विमर्श कर रहा है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की यहां हुई एक बैठक में खुर्शीद ने कहा कि उनके सहयोगी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल देश में इंटरनेट सेंसरशिप का समर्थन नहीं करते और सभी पक्षों ने सभी मुद्दों पर विचार विमर्श की इच्छा जतायी है। इनमें कितनी वायरल सामग्रियां हटायी जा सकती हैं, का मुद्दा भी शामिल है।

खुर्शीद ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि सिब्बल ने इसका समर्थन नहीं किया है, इस मुद्दे पर विचार विमर्श जारी है, लेकिन लोगों ने अचानक ही कहना शुरू कर दिया कि वह इंटरनेट पर सेंसरशिप लगाना चाहते हैं। खुर्शीद ने कहा कि इंटरनेट को लेकर कोई समस्या नहीं है। इससे जुड़े पक्ष हमारे साथ काम को लेकर इच्छुक हैं और कोशिश की जा रही है कि किसी वायरल सामग्री को कैसे हटाया जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह एक कठिन समस्या है। सोशल मीडिया के संबंध में खुर्शीद ने कहा कि सोशल मीडिया को लेकर पहले से ही उचित कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...