Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

विधायक मलखान ने मीडिया पर उतारी अपनी खीझ

जोधपुर। भंवरी देवी प्रकरण के आरोपी विधायक मलखान सिंह विश्नोई मीडिया कवरेज और इस प्रकरण से सम्बंधित समाचारों को लेकर एक बार फिर बौखला गए। मलखान ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों पर अपनी खीझ निकाली। उन्होंने फोटोग्राफर्स और कैमरापर्सन को खूब भला-बुरा सुनाया। इस दौरान डयूटी पर तैनात कोतवाली थानाधिकारी ओमप्रकाश भी मलखान के समर्थन में मीडियाकर्मियों के धकियाने से नहीं चूके। लूनी विधायक सहित अन्य आरोपियों को एएनएम भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के मामले में न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान पुलिस का बर्ताव उनके प्रति काफी ''सहानुभूति'' भरा था।

पेशी के बाद न्यायालय से सभी आरोपियों को तो पुलिस बस से जेल भेज दिया गया, लेकिन पुलिस एवं समर्थकों से घिरे मलखान न्यायालय कक्ष में ही बैठे रहे। अन्य आरोपियों के जाने के बाद उन्हें न्यायालय कक्ष से बाहर लाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी उनके पीछे चल रहे थे। मलखान अपने समर्थकों से मिलते-बतियाते जिला न्यायालय परिसर की सीढियां उतरे और वहीं खड़े हो गए। इस दौरान मीडियाकर्मियों के कैमरों के फ्लैश चमकते देख विधायक बौखला गए।

मलखान ने मीडियाकर्मियों को फोटो खींचने से रोकते हुए कहा कि- सात महीने हो गए। इसके अलावा कोई खबर नहीं है क्या? उन्होंने एक कैमरापर्सन पर ''टोंटिंग'' की और अपशब्द कहे। विधायक को घेरे उनके समर्थक भी मीडियाकर्मियों के खिलाफ बोलने लगे। इसका विरोध करने पर कोतवाली थानाधिकारी ओमप्रकाश भी मलखान के समर्थन में आए। वे  मीडियाकर्मियों को धकियाते हुए वहां से ''भाग'' जाने को बोले। इतने में कवरेज कर रहे अन्य मीडियाकर्मी भी वहां जमा होने लगे। माहौल गर्माता देख मलखान के वाहन में बैठने का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मी आनन-फानन में उन्हें पुलिस वाहन में बिठाकर चले गए।

गत 14 जून को भंवरी प्रकरण का आरोपी कैलाश जाखड़ समर्थकों के सहयोग से ही अदालत परिसर से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद करने का खूब ढोल पीटा, लेकिन मलखान के साथ उनके कई समर्थक उपस्थित थे। साभार : प्रात:काल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...