हिंदुस्तान से खबर है कि झारखंड में कई संपादकों की जिम्मेदारी बदली गई है. रांची में सीनियर एनई के पद पर कार्यरत मनोरंजन सिंह को प्रमोट करके जमशेदपुर का आई बना दिया गया है. जमशेदपुर में आरई की जिम्मेदारी संभाल रहे गीतेश्वर प्रसाद को धनबाद भेजा गया है. वे यहां पर स्थानीय संपादक की भूमिका निभाएंगे. वहीं धनबाद में स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश अश्क को रांची बुलाया गया है. संभावना जताई जा रही है कि अखबार को मजबूती देने के लिए प्रबंधन ने ये बदलाव किए हैं.





