Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया बताए, ये पेड न्यूज क्या है, ये राडिया टेप क्या है…. : काटजू

: मीडिया किसी नियामक के अधीन आए या फिर प्रस्तावित लोकपाल जैसे किसी निकाय को चुने : नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रस्तावित स्व नियामक तंत्र को मानने से इंकार करते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू ने बुधवार को जोर दिया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निश्चित तौर पर किसी नियामक प्राधिकार के तहत आना चाहिए और यह प्राधिकार उनकी पसंद का हो सकता है।

: मीडिया किसी नियामक के अधीन आए या फिर प्रस्तावित लोकपाल जैसे किसी निकाय को चुने : नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रस्तावित स्व नियामक तंत्र को मानने से इंकार करते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू ने बुधवार को जोर दिया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निश्चित तौर पर किसी नियामक प्राधिकार के तहत आना चाहिए और यह प्राधिकार उनकी पसंद का हो सकता है।

काटजू ने कहा कि अगर टेलीविजन चैनल प्रेस परिषद के तहत नहीं आना चाहते तो उन्हें प्रस्तावित लोकपाल जैसे किसी अन्य निकाय को चुनना चाहिए। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि वह मीडिया के खिलाफ कठोर कदमों के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘…आप बताएं कि आप किस नियामक प्राधिकार के तहत आना चाहते हैं क्योंकि आप भारतीय प्रेस परिषद को पसंद नहीं करते क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष बेहद अवांछित और बुरा व्यक्ति है। आप बता सकते हैं कि लोकपाल जैसे किस नियामक निकाय के तहत आप आना चाहते हैं।’

काटजू ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘लोक जवाबदेही के औजार के रूप में मीडिया’ विषय पर एक परिचर्चा में ये बातें कहीं। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) काटजू ने कहा कि अगर मीडिया कहता है कि वे आत्म नियमन करेंगे तो वही सिद्धांत नेताओं और नौकरशाहों पर भी लागू हो सकता है। काट्जू ने कहा, ‘कोई नियामक तंत्र होना चाहिए। आप यह नहीं कह सकते कि आत्म नियमन होगा। उसका मतलब कुछ भी नहीं होता। आप ही एकमात्र संत हैं और बाकी सब पापी हैं। तब ये पेड न्यूज क्या है, (नीरा) राडिया टेप क्या है और यह सब क्या है।’

(एजेंसी के हवाले से राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...