टेलीविजन चैनलों पर लाइव बहस कार्यक्रम के दौरान अक्सर माहौल गरम हो जाता है, लेकिन जॉर्डन के एक चैनल पर बहस के दौरान जो हुआ वह अविश्वसनीय था। दरअसल जॉर्डन के एक सांसद ने बहस के दौरान ही दूसरे आलोचक पर बंदूक तान दी। बकौल 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' सांसद मोहम्मद शावाब्गा सीरिया के प्रति जॉर्डन की नीतियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस मुद्दे पर बात करते हुए अचानक शावाब्गा नाराज हो गए और उन्होंने साथ बैठे आलोचक पर जूता फेंक मारा।
इसके कुछ ही देर बाद शावाब्गा ने अपने कमरबंद से सिल्वर बंदूक निकाली और आलोचक पर तान दी। यह पहला मौका नहीं है जब किसी सांसद ने लाइव शो में बदतमीजी की हो। इससे पहले भी जनवरी महीने में इजरायली नेता ने बहस के दौरान अपने साथी पर पानी फेंक दिया था। मई महीने में भी कई यू्क्रेनी सासंदों के बीच संसद कार्यवाही के दौरान ही लात-घूंसे चल पड़े थे। (एजेंसी)
http://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=GFyqKzu2T1Y





