जनसंदेश टाइम्स, कानपुर से खबर है कि अनिल पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे कंपनी में बतौर सीजीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे. वरिष्ठ तथा सुलझे हुए मीडिया मैनेजरों में गिने जाने वाले अनिल पांडेय के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अखबार के अंदर की आंतरिक राजनीति से तंग आकर इस्तीफा दिया है. सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से तबादला लखनऊ के लिए कर दिया था, जहां जाने से इनकार करते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया.
जनसंदेश टाइम्स को पहचान दिलाने में अनिल पाण्डेय का अहम योगदान रहा है. जनसंदेश टाइम्स के अलावा भी वे कई मीडिया संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस संदर्भ में जानकारी के लिए उनसे बात करने की कोशिश की गई परन्तु उनका फोन नहीं लग पाया.





