एमएचवन चैनल में कुरुक्षेत्र के प्रभारी कंवर पाल सिंह मरवाहा की रविवार को एक सड़क हादसे में असमय मौत हो गई. यह सड़क हादसा हरियाणा के हिसार में हुआ. कँवर पाल सिंह मरवाहा अपने शार्ट नाम केपीएस मरवाहा के नाम से ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने मात्र तीन-चार सालों में इलेक्ट्रानिक मीडिया में अच्छा खासा मुकाम हासिर कर लिया था. उनकी जितनी पकड़ हिंदी, पंजाबी और उर्दू पर थी उतनी ही पकड़ अंग्रेजी पर भी थी. 56 वर्षीय मरवाहा अपने पीछे पत्नी दो पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिले में कर दिया गया. केपीएस के निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है.





