जनसंदेश टाइम्स से इस्तीफा देने वाले सीजीएम अनिल पाण्डेय अब खुद का वेंचर शुरू करने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि वे मीडिया साल्यूशन्स नामक कंपनी की लांचिंग करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों अनिल पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया था. आई नेक्स्ट, स्वतंत्र भारत समेत कई अन्य संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके अनिल पाण्डेय के बारे में खबर आई थी कि उन्होंने आंतरिक परिस्थितियों से परेशान होकर इस्तीफा दिया है.
हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर उनका कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. मैं अपनी भावी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत ही सौहार्द तरीके से जनसंदेश टाइम्स से अलग हो रहा हूं. इसमें प्रबंधन की भी पूरी सहमति और शुभकामनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वे जनसंदेश टाइम्स को किसी भी समय कोई मदद देने को तैयार हैं, इसलिए यह कहा जाना कि वे परेशान होकर जा रहे हैं बिल्कुल ही असत्य तथा भ्रामक है. बस यह बेहतर भविष्य के लिए उठाया गया एक कदम है.





