Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकारों पर हमला मामला : पुलिस ने रेव पार्टी के मेहमानों का रिकार्ड मंगवाया

उदयपुर। जिले की नाई थाना पुलिस ने होटल रॉयल रिट्रीट में आयोजित रेव पार्टी में पत्रकारों पर हुए हमले में कार्यवाही करते हुए होटल से रिकार्ड मंगवाया है और शीघ्र ही आरोपियों के गिरफ्तारी की जाएगी। इधर शहर में भी इस घटना के विरोध में कई संगठनों और संस्थाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर आक्रोश व्यक्त किया है। जिला कलेक्टर ने इस पार्टी की सारी रिकार्डिंग मंगवाई है।

उदयपुर। जिले की नाई थाना पुलिस ने होटल रॉयल रिट्रीट में आयोजित रेव पार्टी में पत्रकारों पर हुए हमले में कार्यवाही करते हुए होटल से रिकार्ड मंगवाया है और शीघ्र ही आरोपियों के गिरफ्तारी की जाएगी। इधर शहर में भी इस घटना के विरोध में कई संगठनों और संस्थाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर आक्रोश व्यक्त किया है। जिला कलेक्टर ने इस पार्टी की सारी रिकार्डिंग मंगवाई है।

गौरतलब है कि शहर के बड़ी स्थित होटल रायॅल रिट्रीट में शनिवार रात्रि को डब्ल्यूडीएनई (वी डांट नीड एज्युकेशन) नामक संगठन की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी का कवरेज करने के दौरान होटल के गार्ड और मेहमानों ने पत्रकारों पर हमला कर दिया था। पत्रकारों ने इस मामले में होटल मालिक हेमंत पेरीवाल और पार्टी के आयोजक सौरभ आर्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए सोमवार को होटल प्रबंधन से सम्पर्क किया और होटल में शनिवार को पार्टी में आए मेहमानों का रिकार्ड तलब किया है।

सूत्रों के अनुसार इस पार्टी में करीब एक हजार से अधिक लोग आए थे। इधर होटल प्रबंधन में हड़कम्प मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस पार्टी को लेकर होटल प्रबंधन की ओर से आने वाले मेहमानों का रिकार्ड नहीं रखा गया था। इसी कारण होटल प्रबंधन रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इधर उदयपुर जिला कलेक्टर ने भारतीय संस्कृति को ताक पर रखकर की गई इस पार्टी पर कार्यवाही के लिए विडियों फुटेज मंगवाए है। रेव पार्टी और पत्रकारों पर हमला के विरोध में कई संगठनों और संस्थाओं ने ज्ञापन दिया था। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, देहात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, सचिव कमलसिंह चौधरी, श्यामलाल चौधरी, शंकर चंदेल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी, चंचल अग्रवाल, जिनेन्द्र शास्त्री, अल्का मूंदड़ा, शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत, पार्षद मोहम्मद अय्यूब सहित कई संगठनों ने निंदा की है। साभार : प्रात:काल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...