Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आगरा में महुआ न्‍यूज लाइन की टीम पर हमला

आगरा के ज़िला अस्पताल में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो जाने के बाद एक बाबू ने महुआ न्यूज़ लाइन की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में टीम के किसी सदस्य को चोट तो नहीं आयी लेकिन कैमरे को थोड़ा नुकसान ज़रुर हुआ। मामला बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। जाने-माने टीवी पत्रकार और महुआ न्यूज़ लाइन के ब्यूरो प्रमुख परवेज़ सागर अपने केमरामैन सर्वोत्तम सिंह और एक सहायक के साथ ज़िला अस्पताल में एक स्टोरी करने के लिये गये थे।

आगरा के ज़िला अस्पताल में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो जाने के बाद एक बाबू ने महुआ न्यूज़ लाइन की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में टीम के किसी सदस्य को चोट तो नहीं आयी लेकिन कैमरे को थोड़ा नुकसान ज़रुर हुआ। मामला बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। जाने-माने टीवी पत्रकार और महुआ न्यूज़ लाइन के ब्यूरो प्रमुख परवेज़ सागर अपने केमरामैन सर्वोत्तम सिंह और एक सहायक के साथ ज़िला अस्पताल में एक स्टोरी करने के लिये गये थे।

वहां अस्पताल में ही कई लोगों ने आकर ब्यूरो चीफ परवेज़ सागर से आकर शिकायत करते हुये बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का एक बाबू इंजीनियरिंग में दाखिले लेने वाले छात्रों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देने के नाम पर खुलेआम वसूली कर रहा है। महुआ की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो बाबू छात्रों से अवैध वसूली कर रहा था। उसकी करतूत कैमरे में कैद होती देख वो भड़क गया। और उसने टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुये हमला कर दिया। इस हमले में किसी को चोट तो नहीं आयी लेकिन कैमरे को थोड़ा नुकसान ज़रुर हुआ।

महुआ न्यूज़ लाइन के ब्यूरो प्रमुख ने इस मामले में जब सीएमएस डॉ. ए.के. आर्या से शिकायत की तो मामले को रफा-दफा करने के लिये कहते रहे। वो खुलकर अपने बाबू दिनेश जोशी की पैरवी करते नज़र आये। लेकिन जब महुआ की टीम ने कड़े तेवर दिखाते हुये पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो सीएमएस को पसीने आ गये। आनन-फानन में उन्होंने आरोपी दिनेश जोशी के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया। इसी दौरान आरोपी ने महुआ न्यूज़ लाइन की टीम के पांव पकड़कर माफी भी मांगी। ज़िला अस्पताल में हुई इस घटना की आगरा के पूरे पत्रकार जगत ने निंदा की है।

गौरतलब है कि आज तक में रहकर ताज कॉरिडोर मामले से अपनी पहचान बनाने वाले टीवी पत्रकार परवेज़ सागर अपनी ख़बरों के लिये जाने जाते हैं। उनकी ये आगरा में दूसरी पारी है। इससे पहले वो यहां 2003 से 2006 तक आज तक के लिये काम चुके हैं। नवंबर-2011 में उन्होंने आगरा में वापसी करते हुये महुआ न्यूज़ लाइन के ब्यूरो प्रमुख पद पर काम शुरु किया था। इससे पहले परवेज़ सागर दिल्ली में ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ थे।

आगरा से पत्रकार अक्षय कुमार की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...