एसएसबी समूह के अखबार नेशनल दुनिया से खबर है कि संदीप विश्नोई ने सीओओ के रूप में ज्वाइन किया है. संदीप को समूह के नए एडिशनों के लांचिंग ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संदीप पिछले तेरह सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके पहले वे साकाल, लोकमत, दैनिक भास्कर तथा मिड डे जैसे ब्रांडों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सिम्बोसिस से पास आउट संदीप एक अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं.
आज समाज, चंडीगढ़ से खबर है कि रवि कुमार ने असिस्टेंट मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया है. पिछले दस सालों से मीडिया मार्केटिंग सक्रिय रवि आज समाज ज्वाइन करने से पहले मोगा एड एजेंसी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे एचटी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती तेजतर्रार मार्केटिंग मैनेजरों में की जाती है.





