दैनिक भास्कर से खबर है कि संजय कुमार शर्मा ने रीजनल हेड (वेस्ट) के पद पर ज्वाइन किया है. वे वेस्ट रीजन में सेल्स की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे. शर्मा इसके पहले यूनिटेक वायरलेस के साथ जुड़े हुए थे. वे पहली बार मीडिया के साथ जुड़ रहे हैं. संजय भास्कर समूह के एमडी सुधीर अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे. वे पिछले कई सालों से मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा कई कारपोरेट संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






