रक्सौल : भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को रक्सौल प्रेस क्लब के सदस्यों ने एक बैठक की. वरिष्ठ पत्रकार रामपुकार सिंह के नेतृत्व में किए गए इस बैठक में पत्रकारों ने यशवंत को फर्जी मामले में फंसाए जाने की निंदा की. इसके बाद पत्रकारों ने रक्सौल के एसडीओ को एक निंदा पत्र सौंपा. बैठक में पत्रकार विजय गिरी, अशोक कुमार, सोनु कुमार, मोनू कुमार, दीपक कुमार, रियाज आजम, अमित कुमार ने यशवंत की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की.





