Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गोंडा में गूगल के सीईओ के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा

गोंडा : सोशल साइट गूगल के सीईओ के खिलाफ यहां के नगर कोतवाली में धोखाधड़ी व जालसाजी के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय पुत्र स्व. श्री गोपाल चंद्र पाण्डेय की ओर से नगर कोतवाली में दी गयी तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में राघवेन्द्र प्रताप ने कहा है कि गूगल पर फोन फेरिक साफ्टवेयर लोड है साथ ही इसका प्रयोग कोई भी व्यक्ति मोबाइल में डाउनलोड कर मनचाहे कालर नम्बर से किसी को भी फोन कर सकता है। इससे उसका नम्बर फोन करने वाले के मोबाइल में नहीं जायेगा बल्कि जिस कालर का नम्बर वह प्रयोग करना चाहता है उसका नम्बर जायेगा।

इस प्रकार किसी दूसरे के नम्बर का प्रयोग करके किसी को भी फोन किया जा सकता है। श्री पाण्डेय ने प्राथमिकी में कहा है कि इस साफ्टवेयर की कार्यपण्राली से देश की सुरक्षा को खतरा होने की आशंका है। साथ ही इसका जालसाजी व गलत कार्य में प्रयोग किया जा सकता है। श्री पाण्डेय की प्राथमिकी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 816/12 पर धारा 420 आईपीसी व 66 (सी), 66 (डी), 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी है। इसमें फोन फेरिक नामक साफ्टवेयर मोबाइल पर डाउनलोड करने पर मोबाइल नम्बर का परिचय छिपा लेता है। मुकदमें की जांच के लिए सब इंस्पेक्टर को आईपीसी व सीआरपीसी में अधिकार है। यदि जरूरत हुई तो ऊपर से भी सहयोग लिया जायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...