हिंदुस्तान, गोरखपुर से खबर है कि कई रिपोर्टरों जिम्मेदारियां बदली गई हैं. सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद राय को अब रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह सीनियर रिपोर्टर हरि प्रकाश क्राइम बीट देखेंगे. अब तक प्रशासन बीट देख रहे इंद्रमणि पांडेय से यह जिम्मेदारी ले ली गई है. उनकी जगह प्रशासन बीट की जिम्मेदारी आशीष श्रीवास्तव को सौंपी गई है. इंद्रमणि को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि अरविंद एवं इंद्रमणि इन बदलावों से खुश नहीं हैं. बताया जा रहा है कि आतंरिक राजनीति के चलते सभी के बीट बदले गए हैं.





