Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

लड़की से बदसलूकी मामला : वीडियो बनाने वाले पत्रकार गौरव का न्‍यूज लाइव और इएमफा से इस्‍तीफा

गुवाहाटी की सड़कों पर एक लड़की के साथ खुलेआम बदसलूकी के कारण टेलीविजन चैनल के पत्रकारों की संस्था असम इलेक्ट्रानिक मीडिया फोरम का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। मामले को लेकर संस्था में दो फाड़ हो गया है। शनिवार को संस्था के कई सदस्यों ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि संगठन लड़की के साथ बदसलूकी मामले में फंसे संवाददाता गौरव ज्योति नेउग को बचाने में लगा हुआ है। जिससे देखते हुए बदसलूकी के मामले में आरोपित संवाददाता गौरव ज्योति नेउग ने स्थानीय चैनल न्यूज लाइव तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया फोरम, असम से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

गौरव ने कहा है कि घटना के समय में वे संयोग से वहां मौजूद थे और वे कहीं से घटना में शामिल नहीं हैं। गौरव ने कहा है कि वे निर्दोष हैं और वे मामले की जांच पूरी होने तक संस्था से अलग रहना चाहते हैं। क्योंकि उनका उद्देश्य कहीं से अपने चैनल और संस्था को बदनाम करना नहीं था। वे सिर्फ मौके पर उपस्थित होने के कारण घटना का कवर कर रहे थे। दूसरी तरफ चैनल ने कहा है कि गौरव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद यदि वे निर्दोष पाए जाते हैं तो चैनल उनकी सेवा को बरकरार रखने में खुशी महसूस करेगा। वहीं इलेक्ट्रानिक मीडिया फोरम ने भी गौरव का इस्तीफा स्वीकार करते हुए संस्था के सदस्यों से एकजुट रहने का अपील किया है।

संस्था के कोषाध्यक्ष भाष्कर भुयां ने कहा है कि गौरव ने इस्तीफा दे दिया है और संस्था से इस्तीफा देने वाले सदस्यों से उनकी अपील होगी कि वे वापस आकर संगठन को मजबूत बनाए रखें। भास्कर ने कहा है कि शनिवार को कुछ सदस्यों ने संगठन पर गौरव को बचाने का आरोप लगा कर संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उनका मानना है कि संगठन का उद्देश्य गौरव को बचाना कतई नहीं था। संगठन चाहता है कि निरपेक्ष जांच हो ताकि कोई निर्दोष न फंसे। संगठन ने आज फिर अपना बयान दोहराते हुए कहा है कि के एमएसएस के नेता अखिल गोगोई द्वारा दिखाए गए वीडिया फुटेज की जांच करा कर इस बात का पता लगाना जरुरी है कि घटना के समय निकले अश्लील वाक्य गौरव के है या नहीं। क्योंकि अखिल ने असंपादित डीवीडी का अंश मीडिया के सामने रखें हैं और इसमें छेड़छाड़ संभव है।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...