अमर उजाला के सलाहकार समूह संपादक यशवंत व्यास के पिता नंदकिशोर जी का सोमवार की सुबह निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के गीतांजलि अस्पताल में चल रहा था. यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली. नंद किशोर जी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले थे. उनका अंतिम संस्कार मंदसौर में ही किया जाएगा. यशवंत व्यास के पिता के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक छा गया. तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने नंदकिशोर जी के निधन पर गहरा शोक जताया है.






