Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला में निर्दोष युवक पर गैंगस्टर लगाने के खिलाफ खबर प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ स्थानीय मीडिया ने भी साहस का परिचय दिया है. अमर उजाला अखबार में निर्दोष युवक रविकांत सिंह पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाए जाने की पूरी कहानी विस्तार से प्रकाशित हुई है. इस खबर में आखिर में गैंगस्टर लगाने की संस्तुति करने वाले थानेदार हरेराम मौर्या का बयान दिया गया है. इस बयान में कहा गया है कि हत्याकांड में शामिल पांचों रहे पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की गई है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ स्थानीय मीडिया ने भी साहस का परिचय दिया है. अमर उजाला अखबार में निर्दोष युवक रविकांत सिंह पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाए जाने की पूरी कहानी विस्तार से प्रकाशित हुई है. इस खबर में आखिर में गैंगस्टर लगाने की संस्तुति करने वाले थानेदार हरेराम मौर्या का बयान दिया गया है. इस बयान में कहा गया है कि हत्याकांड में शामिल पांचों रहे पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की गई है.

कोई इस थानेदार हरेराम मौर्या और इसे संरक्षण देने वाले पुलिस कप्तान डा. मनोज कुमार से पूछे कि क्या गैंगस्टर किसी एक हत्याकांड में किसी का नाम आ जाने पर उस पर लगा दिया जाता है? क्या गैंगस्टर जैसा गंभीर कानून न्यायालय में विचाराधीन हत्या के मुकदमें के किसी ऐसे आरोपी पर लगाया जा सकता है जिसका कभी कोई आपराधिक अतीत न रहा हो और जिसे हत्याकांड में इसलिए नामजद किया गया क्योंकि वह प्रधान पद का प्रत्याशी था और रंजिश में दूसरी पार्टी ने मुख्य हत्यारों के साथ उसका भी नाम जुड़वा दिया. कायदे से तो पहली गलती पुलिस ने यही की कि एक ऐसे व्यक्ति का नाम एफआईआर में रखा जो हत्याकांड में दूर दूर तक शामिल नहीं था.

हत्या के आरोप में फंसाए जाने से मानसिक तौर पर परेशान युवक पर गैंगस्टर जैसा तमगा लाद देने से क्या इस व्यक्ति का निजी और सामाजिक जीवन छिन्न-भिन्न नहीं हो जाएगा? क्या थानेदार और पुलिस कप्तान भावनाशून्य होकर रोबोट की तरह काम करने लगे हैं जिसके तहत किसी हत्याकांड में फंसे सभी आरोपियों पर आंख मूंदकर एक साथ गैंगस्टर लगा दिया जाता है या वे जमीनी स्तर पर जांच करके आरोपियों के बीच विभेद करेंगे कि किसका आपराधिक अतीत रहा है और किसके जेल में न होने से समाज व देश के लिए खतरा पैदा हो सकता है?

जो कानून बड़े अपराधियों, माफियाओं, स्मगलरों आदि को जेल में बंद करने के लिए बना उसका पतन इस कदर इन अफसरों ने कर दिया कि इसे वे उन निर्दोषों पर लगाने लगे जो किसी वजह से किसी केस में फंस गए हैं और पुलिस को पैसा नहीं खिला पा रहे हैं. लीजिए, अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पढ़िए और आपको अगर थोड़ा भी यह एहसास होता हो कि रविकांत सिंह के साथ गलत हुआ है, ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए तो आप इस पोस्ट को फेसबुक, ट्विटर आदि जगहों पर शेयर करें और अपने मेल बाक्स के सभी कांटेक्ट्स को मेल करें ताकि अपराधियों सरीखा व्यवहार करने वाले पुलिस अफसरों का चेहरा समाज और देश में बेनकाब हो सके. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

निर्दोष युवक रविकांत सिंह को गैंगस्टर में निरुद्ध किए जाने के प्रकरण को लेकर प्रकाशित अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, क्लिक करते ही कई शीर्षक आएंगे जिन पर एक एक कर क्लिक करते हुए सभी खबरें पढ़ सकते हैं-

गाजीपुर में पुलिस की मनमानी, निर्दोष युवक पर लगाया गैंगस्टर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...