टीवी टुडे और रेडिया टुडे के सीईओ जॉय चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. जॉय ने आठ महीने पहले जी से इस्तीफा देकर टीवी टुडे पहुंचे थे. जॉय को टीवी टुडे के पूर्व सीईओ जी कृष्णन के स्थान पर लाया गया था. टीवी टुडे नए सीईओ की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि जॉय ने अपने इस्तीफे का कारण पारिवारिक बताया है. वे दिल्ली की बजाय मुंबई में काम करना चाहते हैं.
जॉय दिसम्बर 2011 में टीवी टुडे से जुड़े थे. इसके पहले वे जी इंटरटेनमेंट के साथ रेवेन्यू और नीस चैनल के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर के रूप में जुड़े हुए थे. जी के अलावा जॉय ने स्टार इंडिया और बीसीसीएल को भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं. जॉय की भावी योजनाएं क्या होंगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पर समझा जा रहा है कि जॉय मुंबई में जल्द ही किसी समूह के साथ जुड़ जाएंगे.





