Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महिला पत्रकार के हमलावर का स्‍केच होगा जारी, हमला के विरोध में बंद का एलान

ईटानगर : ईटानगर में अरुणाचल टाइम्स की महिला पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में यहां के पत्रकारों ने बुधवार को बंद का एलान किया है. पत्रकार हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के साथ  सरकार से अपने लिए सुरक्षा की मांग भी कर रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने टंगम रीना के हमलावरों का स्‍केच जारी किया है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ईटानगर : ईटानगर में अरुणाचल टाइम्स की महिला पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में यहां के पत्रकारों ने बुधवार को बंद का एलान किया है. पत्रकार हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के साथ  सरकार से अपने लिए सुरक्षा की मांग भी कर रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने टंगम रीना के हमलावरों का स्‍केच जारी किया है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अरुणाचल टाइम्स की एसोसिएट एडिटर टंगम रीना (34 वर्ष) को अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी जब वो अपने दफ्तर जा रही थीं. रीना गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रीना पर हमला करने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है पुलिस. इसी के विरोध में पत्रकारों ने बंद बुलाया है. मुख्यमंत्री नबाम तुकी के भरोसा दिलाने के बाद भी किसी की गिरफ्तानी न होने से पत्रकार नाराज हैं. दिल्ली में भी अरुणाचल भवन के सामने प्रदर्शन कर लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की.

बताया जा रहा है कि टंगम रीना को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं. ईटानगर में पत्रकारों पर हमले की घटना पहले भी सामने आ चुकी है. लिहाजा सवाल अब यहां की पुलिस के कामकाज को लेकर भी उठने लगे हैं. हालांकि पुलिस जल्‍द से जल्‍द हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने का आश्‍वासन दे दी है. पापुम पारे के एसपी हीबू तमांग ने बताया कि गोली चलाने वाले बंदूकधारी को देखने वाले प्रत्‍यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद हमलावर का स्‍केच बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...