भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिराफ़्तारी के विरोध में आन्दोलन और तेज हो गया. भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने नगर निगम गुडगाँव के उप महापौर परमिंदर कटारिया का घेराव उनके घर पर ही किया. पत्रकारों ने उप महापौर से मांग की कि संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी का मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने उठायें. ध्यान रहे कि नगर निगम गुडगाँव के उप महापौर परमिंदर कटारिया स्थानीय सांसद राव इन्द्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाते हैं.
कटारिया ने घेराव करने वाले पत्रकारों को आश्वस्त किया है कि यशवंत की फर्जी गिरफ़्तारी से उन्हें खेद है. इस मसले को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश तक पहुंचाएंगे. ताकि संपादक यशवंत के उपर लगाए गए फर्जीं केस से पर्दा उठाया जा सके. एक सवाल पर भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने कहा कि दिल्ली स्थित होटल मोनार्क में पत्रकारों की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि जंतर-मंतर पर आन्दोलन करने के बजाय, जिला स्तर पर देशव्यापी आन्दोलन चलाया जाये. साथ ही स्थानीय नेताओं को इस आन्दोलन से जोड़ा जाये. इसी रणनीति के तहत आज के कार्यक्रम का आयोजन था जो आगे भी चलेगा.
भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह आन्दोलन रुकने वाला नहीं है. इस अवसर पर अजेश कुमार, अजय, ब्रज मोहन, कुलदीप, सत्य नायायण, लोकेश के अलावा दर्जनों पत्रकारों ने संबोधित करते हुए यशवंत कि गिरफ़्तारी की निंदा की. आज दक्षिणी हरियाणा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष सतबीर भारद्वाज ने इस आन्दोलन में कूदने का फैसला किया.
इसे भी पढ़ें…





