एक बड़ी खबर आ रही है कि न्यूज एक्स के नए हेड सतीश जैकब होंगे. हाल ही में इंडिया टीवी समूह का संचालन करने वाली कंपनी आईटीवी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज एक्स का अधिग्रहण किया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस चैनल का हेड सतीश जैकब को बनाया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कोई मुंह नहीं खोल रहा है पर खबर पक्की बताई जा रही है. सतीश जैकब भी पी7 न्यूज से इस्तीफा देने के बाद फिलहाल खाली हैं.
सतीश जैकब वरिष्ठ पत्रकार हैं. लम्बे समय तक बीबीसी को अपनी सेवाएं देने के बाद वे पी7 न्यूज के साथ जुड़े थे, परन्तु आंतरिक परेशानियों के चलते उन्होंने कुछ समय पहले चैनल से इस्तीफा दे दिया था.





